देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैंप कार्यालय स्थित मुख्य संवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने तमाम विभागों एवं सवंर्गो से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से उन्हें अवगत करवाया। धामी ने सभी प्रतिनिधि मण्डलों की समस्याओं एवं मांगोें को गंभीरता से सुना और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को नियमानुसार परीक्षण कर यथोचित कार्यवाई एवं समस्याओं के उचित समाधान के निर्देश दिए।
धामी से शिक्षा अधिकारी प्र्रशासनिक संवर्ग एसोसिएशन, उत्तराखंड के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गोबिंद राम जायसवाल के नेतृत्व में सीएएम से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक एवं खंड शिक्षा अधिकारियों के अतिरिक्त पदा पर विभागीय पदोन्नति किए जाने तथा कार्मियों की परिवीक्षा अवधि पुर्ण होने के बाद स्वत ही स्थायीकरण की व्यवस्था सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, जल संस्थान के प्रतिनिधि मण्डल ने उत्तराखंड जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग मुख्यमंत्री से की है।
वहीं, उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमण्डल ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में गैर शैक्षणिक कार्मिकों के अतिरिक्त पदों को भरे जाने, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में गैर शिक्षण कार्मिकों के पदों के पुनर्गठन तथा गोबिन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय में कार्यरत सहायकों को राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में कार्यरत प्रयोगशाला सहायकों के समान वेतनमान प्रदान किए जाने का अनुरोध भी किया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...