Site icon Dainik Savera Times

दावा : सरकार बातचीत को तैयार, अभिजीत दीपके का अनशन खत्म

claim-preparations-for-talks-abhijeets-fast-ends

claim-preparations-for-talks-abhijeets-fast-ends

Claim: Preparations for talks, Abhijeet’s fast ends: नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अनशन खत्म कर दिया है। इस संबंध में मीडिया के समक्ष एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे लोगों के बीच अपनी भूख हड़ताल समाप्त करते नजर आ रहे हैं।

केंद्र बातचीत के लिए तैयार : सौरव

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया है कि केंद्र सरकार ने बातचीत की पहल की है। उनके मुताबिक कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से आशुतोष रंका और सौरभ दास जल्द ही केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। संसद मार्च के बीच इस बैठक को प्रदर्शन खत्म करने और आंदोलन की मांगों पर बातचीत की दिशा में बड़े अपडेट के रूप में देखा जा रहा है।

पटेल चौक से संसद मार्ग तक हंगामा, कई हिरासत में

संसद मार्च के दौरान पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस ने जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हल्के बल का इस्तेमाल किया। इसके बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और टकराव की स्थिति बन गई। संसद मार्ग के पास भी पुलिस ने आगे बढ़ रहे युवाओं पर लाठियां भांजी और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। पूरे इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ये नेता भी पहुंचे थे जंतर-मंतर

जंतर-मंतर पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेता अतिशी और मनीष सिसोदिया भी जंतर-मंतर पहुंच गए थे। इसके अलावा
समाजवादी पार्टी के मुख्य अखिलेश यादव ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट और युवाओं को समर्थन देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के कारण जिन छात्रों ने आत्महत्या कर ली, उन्हें लेकर सरकार ने एक शब्द तक नहीं कहा।

Also Read :

Exit mobile version