Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वच्छ भारत साझा जिम्मेदारी : PM Modi

September 29, 2023

स्वच्छ भारत साझा जिम्मेदारी : PM Modi

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों से एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे, हमें एक महत्वपूर्ण स्वच्छता पहल के लिए एक साथ आना है।

स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर प्रयास मायने रखता है। एक स्वच्छ भविष्य की शुरुआत करने के लिए इस महान प्रयास में शामिल हों। यह अभियान महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर शुरू किया जाएगा। राष्ट्रपिता ने जीवन भर स्वच्छता पर जोर दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें