Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वच्छता अभियान समय की आवश्यकता : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

October 1, 2023

स्वच्छता अभियान समय की आवश्यकता : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

हमीरपुरः केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को कहा कि पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए स्वच्छता अभियान समय की जरूरत है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। हमीरपुर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत भगवान शिव के अवतार बाबा बालक नाथ की तपोस्थली दियोटसिद्ध से हुई। ठाकुर ने दियोटसिद्ध में विश्व हिंदू परिषद की शौर्य जागरण यात्रा में भी हिस्सा लिया। यात्रा पांच दिनों में पूरे जिले का भ्रमण करेगी। मंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले यात्राएं निकालने के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘भगवान राम सौम्यता और सदाचार के प्रतीक हैं। रामचन्द्र ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम ने बुरी शक्तियों को नष्ट करने के लिए पृथ्वी पर जन्म लिया था।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें