Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

तिहाड़ जेल में CM अरविंद केजरीवाल का बिगड़ा शुगर लेवल

April 10, 2024

तिहाड़ जेल में CM अरविंद केजरीवाल का बिगड़ा शुगर लेवल

दिल्ली: तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है। तिहाड़ जेल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में शुगर लेवल बिगड़ा हुआ बताया गया है। हेल्थ बुलेटिन में ब्लड शुगर फास्टिंग 160 बताया गया है। वहीं नॉर्मल ब्लड शुगर फास्टिंग 70 होता है। आम आदमी पार्टी लगातार अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर निशाना साध रहे हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि जेल में केजरीवाल की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। उनका वजन घट रहा है। उन्हें उचित स्वास्थ्य सुविधा मुहिया कराई जाए। वहीं, तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि उनकी तबीयत सही है। मेडिकल रिपोर्ट सामान्य है। वजन जेल में आने के बाद से अब तक कम नहीं हुआ है। प्रदेश भाजपा ने कहा कि झूठ बोलना आप की आदत बन गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें