Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

रतन टाटा के घर पहुंचकर सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम ने उद्योग रत्न अवार्ड से किया सम्मानित

August 19, 2023

रतन टाटा के घर पहुंचकर सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम ने उद्योग रत्न अवार्ड से किया सम्मानित

मुंबई ः महाराष्ट्र सरकार ने उद्योग रत्न पुरस्कार महाराष्ट्र सरकार द्वारा पहली बार शुरू किया है। रतन टाटा अपने खराब स्वास्थ्य के कारण पुरस्कार समारोह में भाग नहीं ले सकें जिसके कारण टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा को आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने रतन टाटा के घर पहुंचकर उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस दौरान मीडिय़ा से बात करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उद्योग रत्न पुरस्कार महाराष्ट्र सरकार द्वारा पहली बार शुरू किया गया। पहला पुरस्कार हमें रतन टाटा जी को देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। शिंदे ने कहा कि टाटा ग्रुप का देश के लिए योगदान बहुत बड़ा है। वहीं, उन्हें दो सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मविभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें