Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री से प्रेरित सीएम उपहार पोर्टल की होगी शुरुआत, CM Khattar को मिले उपहारों की होगी ऑक्शन

January 8, 2023

प्रधानमंत्री से प्रेरित सीएम उपहार पोर्टल की होगी शुरुआत, CM Khattar को मिले उपहारों की होगी ऑक्शन

सिरसा: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित कुमार अग्रवाल ने आज प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री से प्रेरणा के बाद हम सीएम उपहार पोर्टल शुरू कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपहार स्वरूप मिली भेंट के लिए सीएम मोमेंटम पोर्टल लांच किया था। जिससे प्रेरित हो कर हम भी एक सीएम उपहार पोर्टल शुरू कर रहे हैं। इस पोर्टल के जरिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मिले उपहारों की ऑक्शन की जाएगी। ऑक्शन से मिलने वाली धनराशि का प्रयोग मुख्यमंत्री राहत कोष में होगा। कल से ऑनलाइन ऑक्शन के लिए उपलब्ध रहेगा पोर्टल, लगभग 50 के क़रीब उपहारों की होगी ऑक्शन। पब्लिक लाइब्रेरी अब पब्लिक रिलेशन विभाग के पास, गुरूग्राम, अंबाला, करनाल में आधुनिक पब्लिक लाइब्रेरी बनाएंगे।

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें