CM केजरीवाल को जमानत मिलना संविधान की जीत: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने को संविधान की जीत बताया है। यादव ने एक्स पर लिखा, दिल्ली के लोकप्रिय व जन कल्याणकारी मुख्यमंत्री केजरीवाल की जमानत ‘संविधान की जीत’ है। उन्होंने कहा कि संविधान विरोधी ही.

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने को संविधान की जीत बताया है। यादव ने एक्स पर लिखा, दिल्ली के लोकप्रिय व जन कल्याणकारी मुख्यमंत्री केजरीवाल की जमानत ‘संविधान की जीत’ है। उन्होंने कहा कि संविधान विरोधी ही संविधान का दुरुपयोग करते हैं और न्याय के दरवाजे पर दी गयी दस्तक हमेशा सुनी जाती है। यादव ने कहा कि दुनिया अब तक इसी परंपरा पर आगे बढ़ी है और भविष्य में भी बढ़ती रहेगी।

- विज्ञापन -

Latest News