Site icon Dainik Savera Times

CM रेखा गुप्ता ने आशा किरण होम में बच्चो के साथ मनाई होली

Rekha Gupta

Rekha Gupta

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को यहां रोहिणी स्थित ‘आशा किरण’ होम का दौरा कर वहां रह रहे बच्चों के साथ होली मनाई। गुप्ता ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है। यह पर्व हमें प्रेम, समानता और भाईचारे की सीख देता है। आशा किरण में आकर इन बच्चों के साथ समय बिताना मेरे लिए भावनात्मक पल रहा है। यहाँ बच्चो से मिलकर हमने उनसे संवाद किया और व्यवस्थाओ का जायज़ा लिया है। हमे ख़ुशी है कि बच्चे यहाँ सुकून से रह रहे है। सरकार ही इन बच्चों की अभिभावक है इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है हम इनकी ज़रूरतों का विशेष ध्यान रखे।

उन्होंने बताया कि आशा किरण होम में फ़िलहाल क्षमता से ज़्यादा बच्चे मौजूद हैं, सरकार जल्द ही कुछ बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की व्यवस्था करेगी। भविष्य में सरकार व्यवस्थाओ का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण भी करती रहेगी। फ़िलहाल सरकार ने सभी सम्बंधित अधिकारियो को आशा किरण होम में मौजूद व्यवस्थाओ की नियमित रूप से समीक्षा करने और उन्हें रेनोवेट के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने आशा किरण होम की रसोई का भी जायजा लिया और वहाँ बच्चों के लिए बनाए जा रहे खाने की गुणवत्ता की जाँच की। उन्होंने होली के इस पवन उत्सव की सभी दिल्लीवासियो को हार्दिक शुभकामनाएँ भी दी। उन्होंने कहा कि सभी दिल्लीवासी होली को पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षित तरीके से सभी के साथ प्रेमपूर्वक मनाएँ।

इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री गुप्ता के निर्देशानुसार सभी सम्बंधित विभागों को आशा किरण होम कि साफ सफाई, वाइटवाश ,रेनोवेशन और बुनियादी ढांचों के सुधार के निर्देश दे दिए गए है। हम नियमित तौर पर इन सभी निर्देशों के पालन की समीक्षा करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें- नोएडा में सैलरी बढ़ाने को लेकर कंपनी के मजदूरों का हिंसक प्रदर्शन, लगाया जाम

Exit mobile version