नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के गौरव यूपीएससी अचीवर्स सम्मान समारोह 2026 में सिविल सेवा परीक्षा में सफल 56 प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने चयनित उम्मीदवारों से संवाद कर उनके अनुभव, संघर्ष और सफलता की कहानी जानी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन युवाओं ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जोर दिया कि ये अधिकारी प्रशासनिक तंत्र की रीढ़ बनेंगे और विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत, समावेशी और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। लक्ष्य है कि हर साल अधिक संख्या में आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर तैयार हों। कार्यक्रम में अभ्यर्थियों के परिजनों की उपस्थिति को सराहनीय पहल बताया गया। मुख्यमंत्री ने युवाओं के सुझावों को भविष्य की नीतियों में शामिल करने की भी बात कही।
मेष: दिन शुभ रहेगा...