Last Updated: September 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली हाफ मैराथन के ‘फिनिशर मेडल’ का किया अनावरण

September 17, 2026

CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली हाफ मैराथन के ‘फिनिशर मेडल’ का किया अनावरण

नई दिल्ली : विश्व एथलेटिक्स ‘गोल्ड लेबल’ रेस दिल्ली हाफ मैराथन ने बुधवार को अपनी 21वीं स्पर्धा के लिए प्रतिष्ठित ‘फिनिशर मेडल’ का अनावरण किया। हर धावक के लिए उपलब्धि का प्रतीक माने जाने वाले इस पदक का अनावरण दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में किया। दिल्ली हाफ मैराथन का आयोजन रविवार 18 अक्तूबर को प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से किया जाएगा।

इस आयोजन में देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से हजारों धावक हिस्सा लेंगे। राजधानी की सड़कों पर दौड़ने वाले इन प्रतिभागियों के सामने फिनिश लाइन पार कर अपनी मेहनत के प्रतीक इस पदक को हासिल करने का लक्ष्य होगा। पिछले दो दशकों में दिल्ली हाफ मैराथन राजधानी की खेल पहचान का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। यह आयोजन दिल्लीवासियों को फिटनेस, सहभागिता और दौड़ के जज्बे के उत्सव में एकजुट करता रहा है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘’स्वास्थ्य और फिटनेस पर ध्यान देने के साथ-साथ महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और इसके व्यापक सामाजिक-आर्थिक एवं परोपकारी प्रभाव के कारण दिल्ली हाफ मैराथन राष्ट्रीय राजधानी के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बन गया है। प्रतिभागियों का उत्साह और उमंग वास्तव में प्रेरणादायक है। दिल्ली सरकार इस आयोजन को और अधिक सफल बनाने के लिए इसके साथ खड़ी है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें