Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Shivraj अपने झूठ में प्रधानमंत्री को भी करते हैं शामिल : Kamal Nath

September 25, 2023

CM Shivraj अपने झूठ में प्रधानमंत्री को भी करते हैं शामिल : Kamal Nath

भोपालः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य प्रदेश के प्रवास से पहले कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की झूठ के प्रति निष्ठा जग जाहिर है। वे अपने झूठ में प्रधानमंत्री को भी शामिल कर लेते हैं। यही कारण है कि प्रदेश की जनता के साथ प्रधानमंत्री मोदी भी उनसे त्रस्त हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने एक्स पर लिखा, ’शिवराज जी, आज आप जरा धीरज से काम लीजिएगा। प्रधानमंत्री जब भी मध्य प्रदेश आते हैं तो आप उन्हें अपने किसी न किसी झूठ में शामिल करा लेते हैं। आपकी झूठ मशीन की डबल स्पीड से मध्य प्रदेश की जनता के साथ प्रधानमंत्री भी त्रस्त हैं। इसीलिए उन्होंने पूरे चुनाव अभियान से आपको बाहर कर दिया है। आप देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जो मुख्यमंत्री तो हैं, लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं हैं।’

कमलनाथ ने कुछ उदाहरणों के साथ कहा, ’रीवा में आपने उनके (प्रधानमंत्री के) सामने बोल दिया कि किसानों की आमदनी दुगनी से अधिक हो गई है, जबकि उनके नीति आयोग की रिपोर्ट में मध्य प्रदेश के किसानों की आमदनी घटी थी। ’भोपाल में आपने उन्हें गलत पर्चा पकड़ा दिया और वह मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये लीटर से कम बता गए। इस तरह उन्हें दूसरे झूठ में शामिल कर लिया।’

कमलनाथ ने कहा, कि ’गैस सिलेंडर की कीमतों पर भी आपका झूठ प्रधानमंत्री से टकरा रहा है। आप देते किसी को नहीं, लेकिन कहते हैं कि गैस सिलेंडर 450 रुपए का देंगे। वहीं, प्रधानमंत्री कहते हैं कि सिलेंडर 900 रुपए का देंगे। ’प्रधानमंत्री की सागर जिले की यात्र में आपने उनसे कहला दिया कि कांग्रेस सरकार ने बुंदेलखंड पर ध्यान नहीं दिया जबकि यूपीए सरकार ने 7,200 करोड रुपए का विशेष बुंदेलखंड पैकेज बुंदेलखंड क्षेत्र को दिया था।’ कमलनाथ ने तंज कसते हुए कहा, ’यद्यपि झूठ के प्रति आपकी निष्ठा और समर्पण जग जाहिर है, फिर भी आशा है कि मध्य प्रदेश की जनता को आज कोई नया झूठ देखने को नहीं मिलेगा।’

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें