Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Shivraj Chouhan ने देशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

May 5, 2023

CM Shivraj Chouhan ने देशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आज सभी को शुभकामनाएं दी हैं। चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा है, कि ‘आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान बुद्ध का त्यागमय जीवन एवं उनके उत्कृष्ट विचार संपूर्ण मानवता के लिए युगों युगों तक प्रेरणास्त्रोत रहेंगे। आइए, हम सभी उनके अमूल्य उपदेशों को आत्मसात कर श्रेष्ठतम समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।‘‘

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए जारी संदेश में कहा कि अपने ज्ञान और शिक्षा से भगवान बु ने संपूर्ण विश्व को सत्य, अहिंसा, शांति और मानव धर्म का संदेश दिया है। उनके विचार हमें मानवता और परस्पर सछ्वाव के पथ पर निरंतर चलते रहने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। पार्टी के अनेक और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर संदेश जारी किए हैं।

इस बीच राज्य में आज बुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही है। बौद्ध धर्म के अनुयायी भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना और ध्यान इत्यादि विशेष आयोजनों के जरिए कर रहे हैं। बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म और परिनिर्वाण हुआ था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें