Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

College ने सुनाया अजीबो-गरीब फरमान, लड़का-लड़की बैठे साथ तो पड़ेगा पछताना

October 5, 2023

College ने सुनाया अजीबो-गरीब फरमान, लड़का-लड़की बैठे साथ तो पड़ेगा पछताना

सीवान: बिहार के एक इस्लामिया कॉलेज का तुगलकी फरमान जारी किया हैं, जहां पर अगर लड़का-लड़की साथ बैठे ताे उनका नामांकन रद्द कर दिया जाएंगे। बता दें, ये मामला बिहार के सीवान जिले में जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज का हैं, जहां के प्राचार्य इदरीश आलम ने यह फरमान जारी किया हैं। प्राचार्य ने फरमान जारी करते हुए कहा हैं, कि अगर एक साथ छात्र-छात्राएं बैठे या हंसी-मजाक करते दिखे तो उनका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। इस मामले में 3 अक्टूबर काे एक पत्र जारी किया गया था, जिसके बाद इस मामले की चर्चा पूरे जिले में हाे रही हैं।

पढ़ें बड़ी खबरें: बलात्कार के आरोप में Bigg Boss का ये Superstar Airport से गिरफ्तार

प्राचार्य ने पत्र में लिखा हैं, कि अगर काेई लड़का-लड़की साथ बैठे ताे उनके नामांकन को रद्द कर दिया जाएगा। आपकाे बता दें, ये कॉलेज 29 और 30 के अंतर्गत स्थापित एक अल्पसंख्यक महाविद्यालय है। इसके सारे प्रबंधन का अधिकार शासी निकाय में निहीत है। कहा जा रहा हैं, कि कुछ दिन पहले कॉलेज की 2 छात्राओं के बीच मारपीट हुई थी, जिसका वीडियो सामने आया था। उसी के बाद ये फरमान जारी हुआ हैं।

पढ़ें बड़ी खबरें: Asian Games 2023 : तीरंदाजी में भारतीय महिला टीम ने जीता Gold Medal

प्राचार्य ने इस बारे में सफाई देते हुए कहा कि यह कोई बड़ा मामला नहीं है। कुछ दिनों पहले लड़कियों में मारपीट हुई थी। बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड का चक्कर था। हमने बच्चों को डराने के लिए ये फरमान जारी किया हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें