चंडीगढ़। गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दिन के समय लू तो रात के समय गर्मी जुल्म ढा रही है। यदि बात करें मौसम विभाग की तो रात के समय गर्मी ने कई सालों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। इसी भीषण गर्मी में हर नागरिक की एक ही पुकार है Come Soon Mansoon.
इन शहरों में टूट रहा गर्मी का कहर
हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह और रोहतक में तो न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। ऐसे में आप यही बैठकर गर्मी का अंदाजा लगा सकते हैं। यह गर्मी बुजुर्गों और बच्चों के लिए जानलेवा है।
दो दिन तक मौसम बदलने की उम्मीद
आईएमडी के अनुसार आज से 23 मई तक पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव का असर हरियाणा पर भी पड़ेगा। इस मौसम में आंशिक बादलवाही रह सकती है। इस दौरान धूलभरी हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की उम्मीद है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
अभी और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग ने 24 से 27 मई के बीच प्रदेश में फिर से शुष्क और अत्यधिक गर्म मौसम रहने की बात कही है। कई जिलों में हीटवेव और सीवियर हीटवेव के लिए अलर्ट जारी किया है। लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी गई है। तेज गर्मी के कारण प्रदेश में बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ी है। कूलर, पंखे और एसी लगातार चलने से बिजली की मांग कई करोड़ यूनिट से अधिक पहुंच गई है। लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। हरियाणा के साथ लगते एनसीआर इलाके में सूरज के तेवर साफ नजर आते हैं। पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में सवाल है कि आखिर कब तक मानसून हरियाणा एनसीआर पहुंचेगा और चिलचिलाती-झुलसाती गर्मी से आपको राहत देगा।
30 जून से सक्रिय होगा मानसून
मानसून की राह ताक रहे हरियाणा और एनसीआर इलाके के लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। जून महीने के अंत तक यह हरियाणा-एनसीआर को भिगो सकता है। केरल को टच करने के बाद मानसून को महाराष्ट्र पहुंचने में करीब 9 से 10 दिन लगेंगे यानी कि 10 जून के आसपास मुंबई में मानसून की बारिश शुरू हो सकती है। 20 जून के आसपास गुजरात, मध्यप्रदेश में मानसून की बारिश का दौर शुरू हो सकता है। 30 जून से 3 जुलाई के बीच मानसून के हरियाणा-एनसीआर में आने की उम्मीद जताई गई है।
Also Read :

