Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस बार त्योहारों में आम लोगों की जेब नहीं होगी ढीली!..इन चीजों के दाम घटाने की तैयारी में सरकार

October 12, 2023

इस बार त्योहारों में आम लोगों की जेब नहीं होगी ढीली!..इन चीजों के दाम घटाने की तैयारी में सरकार

नेशनल डेस्क: त्योहार शुरू होने वाले हैं और इसके साथ ही आम लोगों को भी बड़ी राहत मिलने वाली है।
फेस्टिव सीजन में किचन की और खाने-पीने की कई चीजें सस्ती हो सकती हैं। फेस्टिव सीजन में आटा, चावल, दाल, तेल और चीनी की कीमतों में इजाफा नहीं होगा।

 

दरअसल केंद्र सरकार ने इन चीजों की आपूर्ति और महंगाई कंट्रोल करने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। त्योहारों से पहले सरकार ने इन सामानों के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया है और स्टॉक ​होल्डिंग लिमिट लगा दी है। सरकार के फैसलों से आम जनता को फायदा पहुंचेगा और उनकी जेब भी कम ढीली होगी।

 

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आमतौर पर त्योहारों का सीजन आने पर चीनी समेत खाने-पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाती है लेकिन इस बार ये कीमतें नहीं बढ़ेंगी। गेहूं का आटा, बेसन, डेयरी आइटम, खाना पकाने का तेल और चीनी की कीमतें स्थिर रहने की उम्मीद है। इस बार दिवाली के दौरान चीनी के दाम में बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। वहीं इसके पर्याप्त स्टॉक से आपूर्ति भी मैंटेन रहेगी।

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक, पहले 10 हजार ग्राहकों को मिलेगा खास डिस्काउंट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें