Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

भगदड़ में हताहत लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान, पढ़िए मृतकों के परिजनों और घायलों को कितना दे रही सरकार

February 16, 2025

भगदड़ में हताहत लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान, पढ़िए मृतकों के परिजनों और घायलों को कितना दे रही सरकार

Compensation Announced for Stampede : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीती रात मची भगदड़ में 18 लोगों ने अपनी जान गवां दी है। मृतकों में महिलाएं की संख्या अधिक है। मरने वाले 18 में से 14 महिलाएं है। भगदड़ में अपनी जान गवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए सरकार ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है। मुआवजा वितरण की शुरुआत भी हो चुकी है।

10 लाख रूपए मुआवजे का ऐलान-
भगदड़ में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 2.5 लाख रुपए और मामूली रूप से घायल व्यक्तियों को 1 लाख रूपए के मुआवजे का ऐलान हुआ है। तो वहीं मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रूपए का ऐलान किया गया है।

प्रयागराज जंक्शन पर बधाई सुरक्षा-
इस घटना के तुरंत बाद प्रयागराज जंक्शन पर RPF के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। रेलवे परिसर और फुट ओवर ब्रिज पर जवान तैनात कर दिए गए है। रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए है।

मरने वालों में 14 महिलाएं-
बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 14 और 15 पर महाकुम्भ में जाने वाले यात्रियों की भीड़ इकठ्ठा हो गई, जिसके बाद मची भगदड़ में 14 महिलाओं समेत 18 लोगों ने अपनी जान गवां दी।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी पहुंची अस्पताल –
बीती रात भगदड़ के बाद दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने अस्पताल पहुंची कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संवाददाताओं को बताया था की लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में हादसे के बाद लाए गए लोगों में 15 पहले से ही मृत थे और 15 के करीब ही लोग घायल अवस्था में अस्पताल लाए गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें