नई दिल्ली: कांग्रेस ने 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बीच आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग (ईसी) भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए काम कर रहा है तथा लक्षित तरीके से लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकाजरुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में एसआईआर के विषय पर दिसंबर में दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली करने का फैसला हुआ।
पार्टी मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में खरगे ने उन 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारियों, राज्य इकाई प्रमुखों, कांग्रेस विधायक दल के नेताओं और सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की, जहां मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद जारी है।इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुखों के साथ-साथ कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता तथा सचिव भी शामिल हुए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...