Dainik Savera Times

Haryana : अंबाला निगम चुनाव के लिए ये हैं कांग्रेस प्रत्याशी

https://dainiksaveratimes.com/national/haryana/mayor-election-kamal-and-rajiv-in-competition/

अंबाला। कांग्रेस और भाजपा के मेयर प्रत्याशी के बाद वार्ड से पार्षद प्रत्याशियों के चेहरे भी सामने आ गए हैं। कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार नगर निगम के 20 वॉर्डों के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं।

ये हैं कांग्रेस के प्रत्याशी

congress candidate list
congress candidate list

इन प्रत्याशियों में सामान्य, एससी, बीसीए और महिला आरक्षित वार्डों के अनुसार उम्मीदवारों को मौका दिया है। वॉर्ड नंबर 1 से 20 तक अलग-अलग उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इसमें सतविंदर सिंह, राजविंदर कौर, संजीव शर्मा, अशोक सोनी, अमनप्रीत सिंह उप्पल, दिशा सहगल, विक्रमजीत तंवर, गुंजीत कौर, मेघा गोयल, राजिंदर कौर सहित कई अन्य नाम शामिल हैं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के हस्ताक्षर के साथ यह सूची जारी की गई है।

अब प्रचार में जुटेंगे प्रत्याशी

अब सभी उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरकर प्रचार शुरू करेंगे। पार्टी ने सामाजिक संतुलन और आरक्षण को ध्यान में रखते हुए सूची तैयार की है। महिला उम्मीदवारों को भी कई वॉर्डों में टिकट दिया गया है। हरियाणा के अंबाला शहर में नगर निगम चुनाव के लिए राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। यह तीसरा नगर निगम चुनाव है, लेकिन कांग्रेस अभी तक मेयर पद पर जीत हासिल नहीं कर पाई है।

कांग्रेस के मेयर पद का चेहरा पहले ही घोषित

कांग्रेस पार्टी ने मेयर पद के लिए कुलविंदर कौर को पहले ही मैदान में उतार दिया है। इस बार पार्टी के सामने बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती है, खासकर इसलिए क्योंकि कांग्रेस MLA निर्मल सिंह इलाके में एक्टिव हैं और संगठन मजबूत माना जाता है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने भी मेयर के लिए अपनी प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। अब मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है।

Also Read :

Exit mobile version