Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की होगी जीत: मुकेश अग्निहोत्री

April 9, 2023

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की होगी जीत: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना /जालंधर (राजीव भनोट): हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जालंधर लोकसभा उपचुनाव के प्रभारी मुकेश अग्निहोत्री जालंधर के दो दिवसीय प्रवास पर है। उप मुख्यमंत्री के प्रभारी नियुक्त होने के उपरांत यह उनका जालंधर क्षेत्र का दूसरा दौर है जहां वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ उप चुनाव के संदर्भ में समीक्षा बैठक में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने आज जालंधर लोकसभा उपचुनाव के संदर्भ में पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा व जालंधर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी करमजीत कौर व अन्य नेताओं के साथ समीक्षा बैठक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने चुनाव के संदर्भ में विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया तथा आगामी रणनीति तैयार की।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जालंधर का उपचुनाव कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति जनता का लगाव दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार के प्रति लोगों में रोष है वहीं अकाली अपनी साख खो चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी केंद्र के रसूख पर केवल जोड़-तोड़ में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में भाजपा का असली चेहरा जनता देख चुकी है। उन्होंने कहा कि केवल वोट के लिए भारतीय जनता पार्टी जोड़-तोड़ करने का ही काम करती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जनता ने पहले भी भाजपा को उसकी जमीन दिखाई है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में भी जनता बता देगी कि उसके इरादे क्या हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे जोश के साथ एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में है और हम इतिहास लिखेंगे।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पार्टी का नेतृत्व जिस प्रकार से संघर्ष कर रहा है, देश को बचाने का प्रयास कर रहा है। मुकेश ने कहा कि पूंजीपतियों के हाथों में केंद्र सरकार जिस प्रकार से देश बेचने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सवाल उठा रहे हैं ,लड़ाई लड़ रहे हैं और प्रधानमंत्री व भारतीय जनता पार्टी डरी हुई है ,लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है ,हम डरेंगे नहीं ,कांग्रेस का कार्यकर्ता गली मोहल्ले से आवाज उठाएगा और जालंधर का उपचुनाव जनता के साथ मिलकर लड़ा जाएगा और जनता एकजुटता के साथ पंजाब नहीं बल्कि देश को एक नया संदेश देगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं और नेताओं से आवाहन किया कि वह एकजुटता के साथ मैदान में डट जाए, चुनाव लोकतंत्र के लिए जरूरी है और इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत नया इतिहास दर्ज करेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें