Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस ने चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए ठाणे के 8 सदस्यों को किया निलंबित

December 20, 2024

कांग्रेस ने चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए ठाणे के 8 सदस्यों को किया निलंबित

ठाणे। कांग्रेस ने हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए ठाणे से अपने आठ कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस की ठाणे शहर जिला इकाई के अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण ने एक बयान में कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण सदस्यों को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने कांग्रेस की महाराष्ट्र प्रदेश ओबीसी इकाई के उपाध्यक्ष सुरेश पाटिल-खेड़े को भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के कारण छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत खराब रहा और वह राज्य की 288 सीटों में से मात्र 16 सीटें ही जीत सकी।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें