Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंग्रेजों को देश से भगाने वाली Congress मोदी से नहीं डरेगी : Mallikarjun Kharge

November 4, 2023

अंग्रेजों को देश से भगाने वाली Congress मोदी से नहीं डरेगी : Mallikarjun Kharge

बालाघाटः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में केंद्रीय एजेंसियों प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग की कार्रवाई का जिक्र करते हुए आज कहा कि देश से अंग्रेजों को भगाने वाली कांग्रेस (Congress) ‘मोदी’ से डरने वाली नहीं है। मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के कटंगी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पार्टी महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद थे।

मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव वाले राज्य छत्तीसगढ़ और राजस्थान में केंद्रीय एजेंसियां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इशारों पर कार्रवाई कर रही है। लेकिन ‘मोदी’ जान लें, कांग्रेस ने अंग्रेजों से देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और उन्हें देश से खदेड़ दिया। ऐसी कांग्रेस (Congress) इस तरह की कार्रवाइयों और ‘मोदी’ से डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता इन कार्रवाइयों के बारे में सब जानती है और वह भाजपा को जवाब भी देगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सभा में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के पक्ष में नारे लगने पर संबंधित कार्यकर्ताओं से कहा कि अब समय कम बचा है और सबको मिलकर कार्य करने की जरूरत है। इसी स्थिति में कांग्रेस (Congress) जीतेगी। उन्होंने कहा कि कमलनाथ अभी प्रदेश अध्यक्ष हैं और आने वाले समय में वे आगे ‘कुछ और’ बनने वाले हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर पार्टी ने वचनपत्र में जो भी वादे किए हैं, वे पूरे किए जाएंगे।

उन्होंने राज्य की BJP सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी हमले बोले और कहा कि राज्य में इतने लंबे समय तक सरकार में रहने के बावजूद भाजपा प्रदेश का विकास नहीं कर पायी, तो ये लोग देश क्या चला पाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की भी आलोचना की और कहा कि कांग्रेस देश बचाने की लड़ाई लड़ रही है। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए सभी 230 सीटों पर मतदान 17 नवंबर को होगा और अब सभी प्रमुख दलों का चुनाव प्रचार अभियान और जोर पकड़ने लगा है। प्रचार अभियान 15 नवंबर की शाम को थम जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें