Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

ठेकेदार को बुलाया, पहुंचते ही कर दी गोलियों की बारिश, तोड़ा दम

July 19, 2026

ठेकेदार को बुलाया, पहुंचते ही कर दी गोलियों की बारिश, तोड़ा दम

Contractor was rained bullets and died : बहादुरगढ़। छारा गांव में शनिवार देर रात बदमाशों ने सुनियोजित वारदात को अंजाम देते हुए सिक्योरिटी ठेकेदार नीरज की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। हमले में उसका भतीजा मनजीत भी घायल हो गया। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

नीरज पर दागीं गोलियां, भतीजा घायल

पुलिस के मुताबिक, कुछ युवकों ने नीरज को फोन कर पार्टी और जरूरी बात करने के बहाने गांव के बहराना रोड पर बुलाया। नीरज अपने भतीजे मनजीत के साथ वहां पहुंचा। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद एक युवक ने पिस्तौल निकालकर नीरज पर 4 से 5 गोलियां चला दीं। नीरज को बचाने आए मनजीत को भी गोली लग गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों घायलों को तुरंत रोहतक पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मनजीत का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रंजिश में हत्या की आशंका

उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी सूबूत जुटाए और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआत जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और आपसी विवाद कारण हो सकता है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Also Read

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें