Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस भेजा

May 31, 2024

कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस भेजा

नई दिल्ली : दिल्ली की एक कोर्ट ने वीरवार को कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। राऊज एवेन्यू कोर्ट की स्पैशल जज कावेरी बावेजा ने मैडीकल आधार पर एक हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत मांगने वाली उनकी याचिका पर भी एजैंसी से जवाब मांगा है। जज ने ईडी को नोटिस जारी कर नियमित और अंतरिम जमानत याचिकाओं पर जवाब मांगा।

ईडी की ओर से कोर्ट में पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा। राजू ने कहा कि सीएम केजरीवाल ने महत्वपूर्ण जानकारी का खुलासा नहीं किया है। ईडी को इन मुद्दों को कोर्ट के ध्यान में लाने की जरूरत है। राजू ने कहा कि केजरीवाल हिरासत में नहीं हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है। वह आज पंजाब में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य ने उन्हें चुनाव प्रचार करने से नहीं रोका। उन्होंने आखिरी तारीख पर जमानत याचिका दायर की है, ताकि हमें बहुत कम समय मिले। उनका आचरण उन्हें आज किसी भी आदेश का हकदार नहीं बनाता। जज कावेरी बावेजा ने केजरीवाल की जमानत याचिकाओं के संबंध में ईडी के जवाब और आगे की दलीलों पर विचार करने के लिए अगली सुनवाई 1 जून को निर्धारित की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें