Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्रेन गिरने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, मजदूरों ने किया हंगामा

December 29, 2024

क्रेन गिरने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, मजदूरों ने किया हंगामा

Crane Collapse : छत्तीसगढ़ के रायपुर के सिलतरा के हिंदुस्तान कॉइल लिमिटेड फैक्ट्री में क्रेन गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। क्रेन गिरने से ऑपरेटर जितेंद्र श्रीवास और सोनू राय हजारों टन लोहे में दब गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना हिंदुस्तान कॉइल्स लिमिटेड नामक फैक्ट्री की है। बताया जा रहा है कि हादसा बीती रात को हुआ है। घटना के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम और पुलिस प्रशासन ने मलबा हटाने में जुटे।

इधर घटना को लेकर मृतक के परिजनों और फैक्ट्री के मजदूरों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उन्हें प्रबंधन द्वारा दोनों की मौत की सूचना नहीं दी गई बल्कि साथी कर्मचारियों ने हादसे की सूचना दी। रात 2:00 बजे तक परिजनों को मृतकों को देखने नहीं दिया गया।

देर रात तक मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम फैक्ट्री कर्मचारियों के साथ मलवा हटाने में जुटी थी। नगर पुलिस अधीक्षक अमन झा ने बताया कि हादसा किस कारण से हुआ यह जांच का विषय है। दो लोगों की मौत हुई है। इधर पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें