
iPhone 17 Series : एप्पल की नई iPhone 17 सीरीज और iPhone Air की बिक्री भारत में शुरू हो चुकी है। बता दें कि 9 सितंबर को ग्लोबल लॉन्च के बाद देशभर में इन फोनों को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे के एप्पल स्टोर पर आधी रात से ही लोगों की लंबी कतारें लग गईं। दरअसल नई डिजाइन, अपग्रेडेड कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ iPhone 17 सीरीज भारतीय ग्राहकों को आकर्षित कर रही है वहीं इसका लॉन्च के पहले दिन ही इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। आइए ख़बर में विस्तार से जानते है…
मुंबई में सबसे ज्यादा उत्साह
बता दें कि मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित देश के पहले एप्पल स्टोर में लोगों की भीड़ सबसे ज्यादा नजर आई। यहां कई ग्राहक नई iPhone 17 Pro Max खरीदने के लिए रातभर लाइन में खड़े रहे। ग्राहक इरफान ने बताया कि वह रात 8 बजे से ही कतार में था और उसने ऑरेंज कलर का वेरिएंट खरीदा। यूजर्स का कहना है कि इस बार बैटरी और कैमरा के साथ-साथ प्रो सीरीज के डिजाइन में बड़ा बदलाव किया गया है।
#WATCH | Mumbai | A customer, Aman Chouhan, says, “I have purchased iPhone 17PRO Max, one is 256GB and the other is 1TB. I was waiting in line since 12 midnight and now I have got it. It has new features. The orange colour is new…” https://t.co/NnweXyMyKN pic.twitter.com/LS3ns7rHxi
— ANI (@ANI) September 19, 2025
नई चिप और गेमिंग का आकर्षण
iPhone 17 Pro सीरीज में एप्पल ने नया A19 Pro Bionic चिप दिया है, जिसे लेकर ग्राहक बेहद उत्साहित हैं। मुंबई स्टोर पर पहुंचे यूजर अमान मेनन ने कहा कि नई डिजाइन और चिप गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाएगी। एप्पल ने अपनी प्रो सीरीज का यह अब तक का सबसे पतला मॉडल पेश किया है, जिससे यूजर्स को हल्का और स्टाइलिश फोन का अनुभव मिलेगा।
दिल्ली और अन्य शहरों में भी भीड़
वही अगर दिल्ली की बात करें तो वहां के साकेत स्थित एप्पल स्टोर पर भी भीड़ का आलम रहा। यहां आए ग्राहकों ने कहा कि iPhone 15 Pro Max के बाद कंपनी ने पहली बार बड़ा डिजाइन बदलाव किया है। कैमरा और प्रोसेसर दोनों में ही अपग्रेड देखने को मिल रहा है। हाल ही में खुले बेंगलुरु और पुणे के एप्पल स्टोर पर भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कई ग्राहक आधी रात से ही नई सीरीज खरीदने के लिए कतार में खड़े थे।
#WATCH | Delhi: A customer says, “This time, the design has changed. I had the 15 Pro Max last time, and it seemed like a pretty good upgrade compared to that. The camera is much upgraded, and the processor has changed. The battery has also increased a bit, so that’s why I felt… https://t.co/XaIIIneYBE pic.twitter.com/RIqND5uYZH
— ANI (@ANI) September 19, 2025
कीमत और ऑफर
भारत में iPhone 17 सीरीज की शुरुआती कीमत ₹82,900 रखी गई है। iPhone Air की कीमत ₹1,19,900 और iPhone 17 Pro सीरीज की शुरुआती कीमत ₹1,34,900 है। एप्पल स्टोर पर 5,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...