Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ओडिशा के बालासोर में बेदखली अभियान से पहले कुछ स्थानों में कर्फ्यू लागू

January 11, 2025

ओडिशा के बालासोर में बेदखली अभियान से पहले कुछ स्थानों में कर्फ्यू लागू

बालासोर। ओडिशा के बालासोर में रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ बेदखली अभियान से पहले जिला प्रशासन ने शनिवार को जिले के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया। एक अधिकारी ने बताया कि बेदखली अभियान की जरूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि कुछ लोगों ने रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है और पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ से बालासोर होते हुए भद्रक तक तीसरी लाइन के निर्माण में बाधा डाल रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि यातायात कम करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नयी रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है। बालासोर के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट ने एक आदेश में कहा, अरादबाजार से सब्जी बाजार, हरिपुर से दर्जी पोखरी चक, कासिमिला पुल से फुलाड़ी चक, नुआबाजार रेलवे फाटक, गोलापोला और नुआबाजार सब्जी बाजार के क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर 11 जनवरी को तड़के चार बजे से रात 10 बजे तक और 12 जनवरी को तड़के चार बजे से रात 10 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। अधिसूचना में कहा गया है कि यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिंता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत एसडीएम को प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  अनुराग ठाकुर ने कहा- हर भारतीय को संस्कृत सीखनी चाहिए, इसके कई फायदे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें