Last Updated: November 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sunny Leone के नाम से महतारी वंदन योजना में एंट्री दर्ज करने वाला साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार

December 27, 2024

Sunny Leone के नाम से महतारी वंदन योजना में एंट्री दर्ज करने वाला साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में फिल्म एक्ट्रेस Sunny Leone के नाम से महतारी वंदन योजना के लिए पोर्टल में एंट्री दर्ज करने वाले साइबर कैफे संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नरेंद्र सेठिया के रूप में हुई है। बस्तर थाना प्रभारी हर्ष धुंरधर ने बताया कि बस्तर नगर पंचायत में साइबर कैफे चलाने वाले नरेंद्र सेठिया को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जब मामले में बारिकी से जांच की गई, तो पता चला कि योजना के तहत फॉर्म भरने से लेकर योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए बस्तर स्थिति सायबर कैफे के कंप्यूटर का उपयोग किया गया है। इसके बाद पुलिस साइबर कैफे पहुंची, तो यहां टीम को संचालक नरेंद्र मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

सभी दस्तावेज योजना के लिए पोर्टल में अपलोड किए थे : नरेंद्र
पुलिस पूछताछ में नरेंद्र ने बताया कि उसने ही सनी लियोनी के नाम के फर्जी दस्तावेज बनाए थे। उसने ही सभी दस्तावेज योजना के लिए पोर्टल में अपलोड किए थे। उसने पुलिस को बताया कि फर्जी दस्तावेज बनाने से लेकर पोर्टल में रजिस्ट्रेशन तक का काम उसने ही किया था। इस मामले में पहले पुलिस ने वीरेंद्र कुमार जोशी को गिरफ्तार किया था। योजना के तहत जोशी के बैक अकाउंट में पैसे आ रहे थे। गौरतलब है कि फिल्म एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम से महतारी वंदन योजना के तहत पैसे लेने का मामला सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में बवाल मच हुआ है। इस मामले में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, परियोजना अधिकारी और महिला सुपरवाइजर को निलबिंत कर दिया गया है। इसके अलावा सभी संदिग्ध लाभार्थयिों के खाते की जांच करवाई जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें