Site icon Dainik Savera Times

पहले कुर्सी से बांधा…फिर आंखों पर पट्टी बांध लगा दी आग, इस राज्य से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक बहू ने अपनी सास को जला कर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि महिला ने पहले अपनी सास को कुर्सी से बांधा और फिर आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद आग लगा दी। कुर्सी से बंधी बुजुर्ग सास चिल्लाती रही, लेकिन बेरहम बहू को जरा भी दया नहीं आई। बुजुर्ग महिला की 8 वर्षीय पोती ने अपनी दादी को बचाने की कोशिश की, जिसमें वह भी झुलस गई।

ये भी पढ़ें: रजत जयंती पर आज उत्तराखंड जायेंगे PM मोदी, देगें 8260 करोड़ की बड़ी सौगात

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह ललिता देवी (30) ने अपनी सास जयंती कनक महालक्ष्मी (63) को अपनी आठ साल की बेटी के साथ चोर-पुलिस खेल खेलने के लिए कहा और फिर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि ललिता ने पहले अपनी सास पर पेट्रोल छिड़का और फिर उन्हें आग लगा दी। ललिता इस बात से नाराज थी कि कनक महालक्ष्मी उसके और उसके पति के बीच विवाद में हस्तक्षेप कर रही थीं। ललिता की 8 वर्षीय बेटी ने अपनी दादी को बचाने की कोशिश की लेकिन इस दौरान वह झुलस गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं ललिता ने अपने पति को बताया कि उसकी सास जयंती कनक महालक्ष्मी टेलीविजन के शॉर्ट सर्किट के कारण से जली लेकिन पुलिस ने जब मामले की जांच की तो ललिता देवी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: बिना सैलरी के काम कर रहे लाखों कर्मचारी, ट्रंप सरकार पर उठे सवाल

Exit mobile version