
गुरुग्राम। सेक्टर नौ थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में एक मां ने अपनी अढ़ाई साल की बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने ब्लेड से अपना गला भी काटा। उसकी आत्महत्या करने की ये कोशिश नाकाम साबित हुई। Daughter Strangled To Death
फिलहाल उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। उसने यह अपराध क्यों किया ये पूछताछ के बाद ही पता लगेगा। घटना सेक्टर नौ थाना क्षेत्र के सूर्य विहार की है। नेहा के पति का नाम आधार है। यह मूल रूप से बिजनौर के कुम्हार पुरवा गांव के रहने वाले हैं।
यदि पुलिस की मानें तो घटना सोमवार शाम की है। जिस समय यह घटना हुई, उस समय आधार कंपनी में थे। जब वापस आए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। मकान मालिक की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर मां-बेटी बेसुध पड़े थे। पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना देने के साथ ही उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां बेटी अनिका को मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल, महिला का इलाज चल रहा है। Daughter Strangled To Death
थाना पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही महिला के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। महिला के पति से भी इस बारे में पूछताछ की गई। हालांकि, उसने अनभिज्ञता जाहिर की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Also Read : घर लौटे आईआईटी बाबा ने साझा किया फ्यूचर प्लान
Also Read : मंडी गुलजार, सूने बाजार, कारोबार पर असर, व्यापारी चिंतित
Also Read : अब आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू
Also Read : सरकार का फोकस शिक्षा और शोध पर : मुख्यमंत्री
मेष: दिन शुभ रहेगा...