Site icon Dainik Savera Times

Haryana : बैटरी कंपनी के प्लांट हेड पर नकाबपोशों का जानलेवा हमला

Deadly attack on plant head

Deadly attack on plant head

हांसी (हिसार)। ढाणी कुतुबपुर स्थित एक बैटरी कंपनी के प्लांट हेड पर नकाब पोशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने सड़क पर कार को घेरकर ईंट-पत्थरों से आक्रमण किया। इसमें प्लांट हेड गंभीर रूप से घायल हो गया।

कंपनी के दो पूर्व कर्मचारियों पर केस

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कंपनी के दो पूर्व कर्मचारियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रास्ता रोककर किया हमला: मूल रूप से हिमाचल प्रदेश (सोलन) निवासी पीड़ित नरेश साहनी ने पुलिस को बताया कि वह कंपनी में प्लांट हेड हैं। 15 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे जब वह अपने साथी हेमंत कुमार के साथ क्रेटा कार (एचपी12 एन-1900) में सवार होकर होटल जा रहे थे, तभी खरड़ पुल के नीचे 5-6 नकाबपोश युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। Deadly attack on plant head

हमलावरों ने पथराव से तोड़े कार के शीशे

हमलावरों ने कार पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए और नरेश को बाहर खींचने का प्रयास किया। इस हमले में उनके सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। नरेश साहनी ने पुलिस को दी शिकायत में कंपनी के पूर्व कर्मचारियों अजय बैरवाल और नितिश कुमार पर हमला करवाने का शक जताया है। पीड़ित के अनुसार, इन दोनों को करीब 3-4 महीने पहले खराब कार्य प्रदर्शन के कारण नौकरी से निकाला गया था, जिसके बाद उन्होंने धमकी भी दी थी।

जाते-जाते दे गए जान से मारने की धमकी

हमलावरों ने जाते समय चेतावनी दी कि आज तो बच गए, अगली बार प्लांट में दिखे तो जान से मार देंगे। पुलिस ने नरेश की शिकायत पर अजय, नितिश और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Also Read :

Exit mobile version