Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana : रोहतक सबसे गर्म, तीन दिन और बढ़ेगा पारा

April 20, 2026

Haryana : रोहतक सबसे गर्म, तीन दिन और बढ़ेगा पारा

अंबाला। प्रदेश में जिलों में शुमार रोहतक में रविवार को सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। जो इस मौसम का सबसे अधिक है। जबकि जीटी रोड स्थित अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

26 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम

करनाल में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे साफ है कि दिन के साथ-साथ रातें भी अब गर्म होती जा रही हैं। इसके अलावा यदि बात करें मौसम विभाग की तो डॉ. चंद्रमोहन का कहना है कि 26 अप्रैल के बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। उन्होंने लोगों को बढ़ती गर्मी के मद्देनजर सावधानी बरतने और आवश्यक बचाव उपाय अपनाने की सलाह दी।

21, 22 और 23 को लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान बढ़ सकता है। यह बढ़ोतरी धीरे-धीरे होगी, लेकिन इसका असर प्रदेशभर में होगा। बढ़ती गर्मी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है, खासकर उन इलाकों में जहां पहले से ही तापमान अधिक है। प्रदेश के कई जिलों में 21, 22 और 23 अप्रैल को लू का अलर्ट दिया गया है। यह तापमान पलवल, रोहतक, झज्जर, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में भी बढ़ेगा।

दिनभर रही बादलों की आवाजाही

दूसरी ओर रविवार को पश्चिमी हिस्सों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिनभर बादलों की आवाजाही देखी गई, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। डॉ. चंद्रमोहन, नोडल अधिकारी, पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल के अनुसार, यह मौसम प्रणाली कमजोर पड़ती नजर आई, जिसके चलते केवल बिखरी हुई हल्की वर्षा की गतिविधियां ही सामने आईं। वर्तमान में पंजाब से सटे उत्तरी जिलों—पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बादलों के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी देखने को मिल रही है।

दिन के साथ रातें में भी बढ़ेगी गर्मी

दिन की तपिश के साथ-साथ रात में भी राहत मिलने के आसार कम हैं। कई जिलों में रात में गर्मी बढ़ सकती है। इसका मतलब है कि रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, जिससे लोगों को लगातार गर्मी झेलनी पड़ेगी। मौसम पूरी तरह शुष्क है। 20 अप्रैल को किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई, लेकिन बारिश की कोई संभावना भी नजर नहीं आ रही। साफ आसमान और तेज धूप के कारण गर्मी का असर और ज्यादा महसूस होगा।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें