Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Air Pollution : दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंची, AQI 187 दर्ज

December 6, 2024

Delhi Air Pollution : दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंची, AQI 187 दर्ज

Delhi Air Pollution : दिल्ली में लगातार तीसरे दिन आसमान साफ रहा और शुक्रवार को यहां वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 187 दर्ज किया गया और यह बृहस्पतिवार सुबह दर्ज किए गए 161 एक्यूआई से थोड़ा अधिक है।

सीपीसीबी के अनुसार, वायु गुणवत्ता के आंकड़े दर्ज करने वाले 38 निगरानी केंद्रों में से 14 ने एक्यूआई का स्तर ‘खराब’ श्रेणी में होने की सूचना दी, जबकि अन्य में यह ‘मध्यम’ श्रेणी में रहा। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञन विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री है। दिल्ली में बुधवार को इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई और उस दौरान तापमान गिरकर 8.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। आईएमडी ने दिन में हल्का कोहरा छाए रहने और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें