Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, औसत AQI पहुंचा 320 के पार, सांस लेने में हो रही परेशनी

October 31, 2024

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, औसत AQI पहुंचा 320 के पार, सांस लेने में हो रही परेशनी

नई दिल्ली : सर्दियों के आते ही दिल्ली में प्रदूषण की समस्या आम हो जाती है। दो दिन के राहत के बाद दीपावली वाले दिन गुरुवार को दिल्ली की औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 329 दर्ज की गई।

दिल्ली के वायु प्रदूषण में दो दिनों से थोड़ी राहत देखने को मिली थी। लेकिन गुरुवार को फिर यहां की औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर दर्ज की गई। दो दिन की मामूली गिरावट के बाद दीपावली वाले दिन दिल्ली की औसत एक्यूआई 329 दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह 7:30 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 329 अंक बना हुआ है, जो की गंभीर श्रेणी में आता है। आनंद विहार में एक्यूआई 419 दर्ज किया गया।

दिल्ली के 32 इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से 400 के बीच में बना हुआ है। इसमें अलीपुर में 303, अशोक विहार में 368, आया नगर में 308, बवाना में 361, बुराड़ी क्रॉसिंग में 353, चांदनी चौक में 301, मथुरा रोड में 332, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 321, द्वारका सेक्टर 8 में 368, आईजीआई एयरपोर्ट में 303 और आरटीओ में 306 एक्यूआई दर्ज किया गया।

इसके अलावा जहांगीरपुरी में 395, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 334, मंदिर मार्ग में 340, मुंडका में 367, नरेला में 303, नेहरू नगर में 352, नॉर्थ कैंपस 334, द्वारका में 302, ओखला फेस 2 में 327, पटपड़गंज में 350, पंजाबी बाग में 369, पूषा में 309, आरके पुरम में 384, शादीपुर में 367, सिरी फोर्ट में 325, सोनिया विहार में 328, बिहार में 353, वजीरपुर में 396 एक्यूआई बना हुआ है।

दिल्ली के 6 इलाकों में एक्यूआई लेवल 200 से ऊपर 300 के बीच में बना हुआ है। डीटीयू में 281, दिलशाद गार्डन में 208, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर 294, लोधी रोड में 268, नजफगढ़ में 281, श्री अरविंदो मार्ग में 282 बना हुआ है।

वहीं, दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 237, गुरुग्राम में 258, गाजियाबाद में 265, ग्रेटर नोएडा में 256 और नोएडा में 257 अंक एक्यूआई दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को दिल्ली की औसत एक्यूआई 273 और मंगलवार को 275 दर्ज की गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें