Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Air Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, सीएम केजरीवाल ने की घोषणा

November 3, 2023

Delhi Air Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, सीएम केजरीवाल ने की घोषणा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते गंभीर वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली सरकार ने गुरुवार को सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालयों को अगले दो दिनों के लिए बंद करने की घोषणा की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी और कहा कि बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर के कारण दिल्ली के सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालय अगले दो दिनों (शुक्रवार और शनिवार) तक बंद रहेंगे।

श्री केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘बढ़ते प्रदूषण स्तर के मद्देनजर, दिल्ली के सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालय अगले 02 दिनों तक बंद रहेंगे।’ दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक बयान में कहा कि एमसीडी के स्कूल भी दो दिनों (03 और 04 नवंबर) के लिए बंद रहेंगे और छात्रों के लिए कक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।

बयान के अनुसार, आदेश के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है कि सभी एमसीडी और एमसीडी सहायता प्राप्त स्कूलों में 03 और 04 नवंबर को ऑनलाइन मोड के माध्यम से कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। हालांकि, स्कूल शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए खुले रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें