Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi के CM Kejriwal और CM Mann ने कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, पढ़ें आज का पूरा शेड्यूल

May 11, 2024

Delhi के CM Kejriwal और CM Mann ने कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, पढ़ें आज का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली : दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का भी कार्यक्रम है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि वह शाम को दक्षिणी दिल्ली में एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे।

सीएम केजरीवाल ने आपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा हैं, कि हनुमान जी के आशीर्वाद से करोड़ों करोड़ों लोगों की दुआओं से और सुप्रीम कोर्ट के judges के न्याय की वजह से आप सब लोगों के बीच लौट कर मुझे बेहद खुशी हो रही है। आज मिलते हैं –

11 am – हनुमान मंदिर, कनॉट प्लेस
1 pm – प्रेस कांफ्रेंस, पार्टी ऑफिस
4 pm – रोड शो – दक्षिण दिल्ली – महरौली
6 pm – रोड शो – पूर्वी दिल्ली – कृष्णा नगर

आप सब जरूर आना।

बता दें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 40 दिन बाद शुक्रवार (10 मई) शाम 6.55 बजे तिहाड़ जेल से बाहर आए। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी है। उन्हें 2 जून को हर हाल में सरेंडर करने को कहा गया है। दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल 1 अप्रैल (40 दिन) से तिहाड़ जेल में बंद थे। कोर्ट ने कल दोपहर 2 बजे एक लाइन में अपना फैसला सुनाया. हालांकि, केजरीवाल के वकील ने 5 जून तक रिहाई की गुहार लगाई, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया 1 जून को खत्म हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें