Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 500 से अधिक मेधावी छात्राओं को बांटी गईं साइकिलें

May 17, 2026

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 500 से अधिक मेधावी छात्राओं को बांटी गईं साइकिलें

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को आर.के. पुरम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मेधावी छात्राओं के सम्मान और निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं ताकि वे अपनी पढ़ाई आसानी, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के साथ जारी रख सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयास बेहद जरूरी हैं।

उन्होंने इस पहल को महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताते हुए आयोजकों की सराहना की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियों की शिक्षा केवल परिवार नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। यह साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि छात्राओं के आत्मविश्वास, स्वतंत्रता और सपनों को नई गति देने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी।

हर वर्ष लगभग 1.30 लाख छात्राएं कक्षा 9 में प्रवेश लेती हैं और साइकिल मिलने से वे कक्षा 9 से लेकर कॉलेज एवं कोचिंग तक अपनी पढ़ाई के दौरान इसका उपयोग कर सकेंगी। गर्मियों की छुट्टी के बाद छात्राओं को साइकिल वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आर. के. पुरम के विधायक अनिल शर्मा और रोटरी क्लब दिल्ली इंपीरियल की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की योजना लागू होने से पहले ही 500 से अधिक छात्राओं को साइकिल प्रदान कर उन्होंने समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने रोटरी क्लब सहित सभी सहयोगियों का विशेष आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को अधिक अवसर, सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बेटी संसाधनों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई या सपनों से समझौता न करे। इस अवसर पर आर.के. पुरम के विधायक अनिल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें