Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान- 10 हजार क्लासरूमों में लगाए जाएंगे एयर प्यूरीफायर

December 19, 2025

शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान- 10 हजार क्लासरूमों में लगाए जाएंगे एयर प्यूरीफायर

नेशनल डेस्क: दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को राजधानी के सरकारी स्कूलों को लेकर एक अहम घोषणा की। उन्होंने बताया कि छात्रों को साफ और स्वच्छ हवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार 10 हजार क्लासरूम में एयर प्यूरीफायर लगाने जा रही है। यह फैसला बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए लिया गया है, ताकि बच्चों की सेहत पर इसका असर न पड़े।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदूषण कोई एक दिन में खत्म होने वाली समस्या नहीं है। इसके लिए सरकार को लंबे समय तक ठोस और प्रशासनिक कदम उठाने होंगे। दिल्ली सरकार के स्कूलों में कुल करीब 38 हजार क्लासरूम हैं और पहले चरण में 10 हजार कक्षाओं में एयर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: G Ram G Bill: ‘एक ही दिन में मनरेगा के 20 साल खत्म कर दिए’, मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी

आशीष सूद ने पिछली आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सिर्फ दिखावटी उपायों पर भरोसा नहीं करती। पहले केवल ऑड-ईवन जैसे प्रयोग किए गए, लेकिन अब मौजूदा सरकार स्थायी और व्यावहारिक समाधान पर काम कर रही है।

शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की कोशिश है कि बच्चे सिर्फ बेहतर पढ़ाई ही न करें, बल्कि उन्हें सांस लेने के लिए साफ हवा भी मिले। उन्होंने दोहराया कि स्कूलों में एयर प्यूरीफायर लगाना बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया एक अहम कदम है।

वहीं दूसरी ओर राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। तापमान में गिरावट के कारण हवा की गुणवत्ता और खराब हो गई है। शुक्रवार सुबह दिल्ली में धुंध और कोहरे की चादर छाई रही, जबकि कई इलाकों में हल्का स्मॉग भी देखने को मिला। इसके कारण दृश्यता काफी कम हो गई और लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: ‘मनरेगा’ स्कीम को बदलकर गरीबों के घरों का चूल्हा ठंडा करने की कोशिश कर रही भाजपा: CM भगवंत मान

एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 387 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों के लिए यह स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें