Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली पुलिस के वजीराबाद स्थित मालखाने में आग लगने से 450 वाहन जलकर खाक

January 29, 2024

दिल्ली पुलिस के वजीराबाद स्थित मालखाने में आग लगने से 450 वाहन जलकर खाक

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के वजीराबाद स्थित मालखाना (यार्ड) में सोमवार तड़के आग लगने से कम से कम 450 वाहन जलकर खाक हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘मालखाना’ वह स्थान है जहां जब्त किए गए वाहन रखे जाते हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग तड़के चार बजे लगी। पांच दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन दो घंटे तक चला और सुबह छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मालखाने में खड़े 200 चार पहिया वाहन और 250 दोपहिया वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। यह मालखाना 500 वर्ग गज में फैला हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें