Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रीन टैक्स पर ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम, दिल्ली नहीं गए ट्रक

May 22, 2026

ग्रीन टैक्स पर ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम, दिल्ली नहीं गए ट्रक

पानीपत। दिल्ली और एनसीआर में लगाए ग्रीन टैक्स के विरोध में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की तीन दिवसीय हड़ताल का असर नजर आना शुरू हो गया है। आज दूसरे दिन करीब 150 से 200 ट्रक खड़े रहे। इससे दिल्ली जाने वाले वाहन पानीपत में थम गए।

अब टैक्स 2 हजार से कर दिया 5 हजार

पानीपत ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का कहना है कि पहले प्रति ट्रक 3 हजार रुपये ग्रीन टैक्स लिया जाता था। अब इसे पांच हजार रुपये कर दिया है। इससे उनपर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। सरकार ने पहले यूरो-4 गाड़ियों को बंद कराकर ट्रांसपोर्टरों को महंगी यूरो-6 गाड़ियां खरीदने के लिए मजबूर किया। एक यूरो-6 ट्रक करीब 10 लाख रुपये तक महंगा पड़ता है। ऊपर से लगातार बढ़ रहे टैक्स ने कारोबार को मुश्किल में डाल दिया है।

दिल्ली नहीं जाएंगे ट्रक : प्रधान

एसोसिएशन के प्रधान धर्मवीर ने सरकार से ग्रीन टैक्स की राशि के उपयोग का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की। उनका कहना था कि सरकार बताए कि पहले जो करोड़ों रुपये ग्रीन टैक्स के रूप में वसूले गए, उनका इस्तेमाल प्रदूषण कम करने में कहां किया। 21, 22 और 23 मई तक देशभर में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारी रहेगी और इन दिनों दिल्ली में प्रवेश करने वाले ट्रकों की संख्या लगभग शून्य रहेगी।

पानीपत से रोजाना 50 लाख का कारोबार

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बात करें तो पानीपत से प्रतिदिन करीब 50 लाख रुपये का कारोबार होता है। रोजाना 150 से 200 ट्रक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में प्रवेश करते हैं, लेकिन हड़ताल के चलते वाहन खड़े रहे। इससे व्यापारियों और उद्योगों की सप्लाई चेन भी प्रभावित हो रही है. कई राज्यों में भेजा जाने वाला माल गोदामों और ट्रकों में ही रुका पड़ा है। इस बारे में ट्रक चालक मुकेश ने कहा कि राजस्थान, पंजाब सहित कई राज्यों में जाने वाला माल रुका हुआ है. गाड़ियां खड़ी होने से हमारा काम पूरी तरह ठप हो गया है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें