राष्ट्रीय राजधानी में मच्छर जनित बीमारी के मामले का लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को मच्छर जनित बीमारी डेंगू से पहली मौत की घटना घटी है। अधिकारियों ने बताया कि लोक नायक अस्पताल में पिछले सप्ताह डेंगू से पीड़ित 54 वर्षीय एक शख्स की मौत हो गई। मृत व्यक्ति पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके का रहने वाला था। अधिकारियों ने बताया कि उसे कई दिनों से बुखार आ रही थी। बुखार और डेंगू जनित कारणों की वजह से उसे 27 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती किये जाने के बाद से लगातार उसकी स्थिति बिगड़ती जा रही थी. अंततः आठ सिंतबर को उसकी मौत हो गई।
मेष: दिन शुभ रहेगा...