Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली उच्च न्यायालय को मिले 2 नए न्यायाधीश, संख्या हुई 37

Delhi High Court : दिल्ली उच्च न्यायालय में दो नए न्यायाधीशों ने बुधवार को पद की शपथ ली, जिससे उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 37 हो गई। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विभु बाखरू ने उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित एक समारोह में न्यायमूर्ति अजय दिगपॉल और न्यायमूर्ति हरीश वैद्यनाथन शंकर को शपथ दिलाई।

पिछले वर्ष अगस्त में उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम द्वारा दोनों अधिवक्ताओं के पक्ष में सिफारिश किए जाने के बाद केंद्र सरकार ने नयी नियुक्तियों को अधिसूचित किया। दो नए न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण करने के साथ ही उच्च न्यायालय में अब न्यायाधीशों की संख्या 37 हो गई है। उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है।

Exit mobile version