नेशनल डेस्क: नए साल से पहले राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन आघात 3.0 चलाया। यह अभियान खासतौर पर दिल्ली पुलिस के साउथ-ईस्ट जिले में चलाया गया, जिसमें अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई।
इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंबलिंग एक्ट के तहत कुल 285 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं एहतियाती कदमों के तहत 504 लोगों को हिरासत में लिया गया और 116 बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा प्रॉपर्टी क्राइम में शामिल 10 अपराधियों और 5 ऑटो लिफ्टरों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुल मिलाकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 1,306 लोगों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई।
Operation Aaghat 3.0 | Key Outcomes from the South-East District-
285 accused arrested under the Excise Act, NDPS Act & Gambling Act. 504 persons apprehended under preventive action. 116 Bad Characters (BCs) apprehended. 10 property offenders and five auto-lifters arrested.… pic.twitter.com/XVTHulCBPC— ANI (@ANI) December 27, 2025
पुलिस ने अभियान के दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियार और नशीले पदार्थ भी बरामद किए। इसमें 21 देशी पिस्तौल, 20 जिंदा कारतूस और 27 चाकू शामिल हैं। साथ ही 12,258 क्वार्टर अवैध शराब और 6.01 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। जुए से जुड़ी गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 लाख 30 हजार 990 रुपये नकद भी बरामद किए।
इसके अलावा पुलिस ने 310 मोबाइल फोन, 231 दोपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन को भी जब्त या बरामद किया है। यह सभी वस्तुएं अलग-अलग मामलों से जुड़ी हुई बताई जा रही हैं।
इस पूरे अभियान को लेकर डीसीपी साउथ-ईस्ट हेमंत तिवारी ने कहा कि ऑपरेशन आघात 3.0 का मुख्य उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण पाना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने यह भी साफ किया कि अपराध के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...