Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

न ठंड ने दी दस्तक और न ही चले पटाखे…अभी से दिल्ली की हवा हुई खराब…सांस लेना मुश्किल!

October 12, 2023

न ठंड ने दी दस्तक और न ही चले पटाखे…अभी से दिल्ली की हवा हुई खराब…सांस लेना मुश्किल!

नेशनल डेस्क: अभी न तो सर्दी की शुरुआत हुई है और न ही त्योहार आए हैं कि कहा जाए कि पटाखे चलाने से दिल्ली की हवा खराब हो गई। गुरुवार की सुबह दिल्ली में इतना ज्यादा प्रदूषण देखने को मिला कि लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो गया।

 

दिल्ली के आनंद विहार और लोनी इलाके में गुरुवार सुबह स्थिति बद से बदतर हो गई। आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 2.5 गुरुवार सुबह 210 के पार चला गया। टाइमलाइन के मुताबिक यह अधिकतम AQI 500 तक गया है। प्रदूषण विभाग के अनुसार यह बहुत ही नुकसानदायक है। दिल्ली में कई जगहों पर AQI 150 के ऊपर है।

न सर्दी न पटाखे

दिल्ली में सर्दी की बात करें तो अभी इसकी शुरुआत नहीं हुई है। रात को न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। वहीं अभी पटाखे में राजधानी में नहीं चलाए जा रहे कि जिससे हवा पर असर पड़े। वैसे भी सुप्रीम कोर्ट ने इस साल दीवाली पर पटाखे बेचने और फोड़ने पर रोक लगा दी है।

देश के मौसम का हाल

दक्षिण भारत में हवाओं में कुछ सिस्टम एक्टिवेट हुए हैं जिसकी वजह से दक्षिण भारत में ज्यादातर इलाकों में मध्यम से भारी बारिश देखी गई है इनमें केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्से शामिल रहे। गुरुवार को भी तमिलनाडु, उत्तरी केरल, दक्षिणी कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से भारी बारिश की संभावना है। वहीं पंजाब के कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट आई है जिससे अभी रात के मौसम में हल्की ठंडक है। नॉर्थ ईस्ट, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेस के तटीय क्षेत्रों में गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। रायलसीमा, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें