Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली की हवा हुई जहरीली… AQI पहुंचा 400 के पार, लोगों को सांस लेने में हाे रही दिक्कत

November 5, 2024

दिल्ली की हवा हुई जहरीली… AQI पहुंचा 400 के पार, लोगों को सांस लेने में हाे रही दिक्कत

नई दिल्ली। दीपावली के बाद से ही राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है। यहां विगत कई दिनों से वायु प्रदूषण की स्थिति खराब श्रेणी में बनी हुई है। मंगलवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 384 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में मंगलवार सुबह 7:15 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 384 बना हुआ है। जबकि दिल्ली एनसीआर के फरीदाबाद में 273, गुरुग्राम में 118, गाजियाबाद में 320, ग्रेटर नोएडा में 304, नोएडा में 309 एक्यूआई दर्ज किया गया।

इसके अलावा दिल्ली के 14 इलाकों में एक्यूआई लेवल 400 से ऊपर बना हुआ है, जिसमें आनंद विहार में 457, अशोक विहार में 418, बवाना में 414, द्वारका सेक्टर 8 में 404, जहांगीरपुरी में 440, मुंडका में 416, नेहरू नगर में 409, मोती बाग में 414, एनएसआईटी द्वारका में 428, पंजाबी बाग में 402, रोहिणी में 401, सोनिया विहार में 404, विवेक विहार में 424, वजीरपुर में 436 एक्यूआई रहा।

राजधानी दिल्ली के अन्य 23 इलाकों में मंगलवार को एक्यूआई 300 से 400 के बीच में बना हुआ है। अलीपुर में 391, बुराड़ी क्रॉसिंग में 378, चांदनी चौक में 362, मथुरा रोड में 365, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 389, डीटीयू में 351, एयरपोर्ट में 389, आईटीओ में 343, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 357, लोधी रोड में 320, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 384, मंदिर मार्ग में 382, नजफगढ़ में 397, नरेला में 390, नॉर्थ कैंपस डीयू में 384, पटपड़गंज में 391, पूसा में 364, शादीपुर में 378, सिरी फोर्ट में 381 और श्री अरविंदो मार्ग में 291 एक्यूआई दर्ज किया गया।

बता दें कि पिछले कई दिनों से दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्रदूषण के चलते नागरिकों को सुबह की सैर पर जाने में भी दिक्कत हो रही है। प्रदूषण में सांस लेने को मजबूर दिल्ली के नागरिकों में सबसे ज्यादा असर बच्चों और बूढ़ों के ऊपर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में अगर एक दिन पहले के एक्यूआई की बात करें तो सोमवार को औसत एक्यूआई 373 दर्ज किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें