Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री प्रस्तुत किये जाने पर पाबंदी लगाने की मांग

June 18, 2024

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री प्रस्तुत किये जाने पर पाबंदी लगाने की मांग

नयी दिल्ली: ‘सेव कल्चर सेव भारत’ फाउंडेशन ने ‘एक्स’ तथा नेटफ्लिक्स जैसे प्लेटफॉर्मों पर धड़ल्ले से कथित रूप से अश्लील सामग्री परोसे जाने का आरोप लगाते हुये मंगलवार को कहा कि ये प्लेटफॉर्म भारत में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) जैसे कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं।

‘सेव कल्चर सेव भारत’ फाउंडेशन के संस्थापक उदय महुरकर ने राजधानी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में नेट पर इस तरह की सामग्री की प्रस्तुति पर पूर्ण पाबंदी लगाने की मांग करते हुये कहा, “एक्स, नेटफ्लिक्सि और ओटीटी प्लेटफ़ॉर्मों पर अश्लील सामग्री से युवाओं के मन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। समाज में यौन विकृति को बढ़ावा मिल रहा है। इसीलिये, अश्लील सामग्री परोसने वाली वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाना और इन पर कानूनी कार्रवाई करना बेहद जरूरी हो गया है। अमेजन, प्राइम, हॉटस्टार, सोनीलाइव जैसे अन्य ओटीटी प्लेटफ़ॉर्मों की जांच की आवश्यकता है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें