Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bengal में डेंगू की स्थिति भयावह, मरीजों की संख्या 50 हजार के पार

October 9, 2023

Bengal में डेंगू की स्थिति भयावह, मरीजों की संख्या 50 हजार के पार

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में डेंगू चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है, जिससे प्रभावित लोगों की कुल संख्या 50 हजार का आंकड़ा पार कर गई है। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अब तक 56,707 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से रविवार शाम तक पिछले सात दिन में 10 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक डेंगू से होने वाली मौतों का कोई आंकड़ा नहीं बताया है, लेकिन अनौपचारिक अनुमान के मुताबिक मरने वालों की संख्या 60 है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी जैसे भाजपा विधायकों ने दावा किया है कि कई मामलों में डेंगू से होने वाली मौतों को ‘अज्ञात बुखार के कारण मौत‘ के रूप में रिपोर्ट किया गया है, और इसलिए इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 100 से ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग के अंदरूनी सूत्रों को डर है कि आगामी दुर्गा पूजा उत्सव डेंगू के प्रकोप के साए में हो सकता है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक प्रभावित जिला उत्तर 24 परगना हैं, जहां कुल मामलों की संख्या 11,244 तक पहुंच गई है। राज्य की राजधानी कोलकाता 6,070 के आंकड़े के साथ दूसरे स्थान पर और मुर्शदिाबाद 5,791 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। अन्य जिले जहां प्रभाव गंभीर था उनमें दक्षिण 24 परगना, हुगली, हावड़ा और मालदा शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें