Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

नए साल से पहले श्रद्धालु पहुंच रहे Khatu Shyam के दरबार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

December 31, 2024

नए साल से पहले श्रद्धालु पहुंच रहे Khatu Shyam के दरबार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Khatu Shyam : देश और दुनिया में नए साल का आगाज होने में अब कुछ घंटो का ही समय बचा है। लोग नए साल के स्वागत और जश्न की तैयारियों में जुटे हैं। नए साल के मद्देनजर धार्मिक स्थानों पर भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। राजस्थान में सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध बाबा श्याम की धार्मिक नगरी में आज श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। वर्ष 2024 का अंतिम दिन होने के कारण यहां श्रद्धालुओं के आना सिलसिला लगातार जारी है।

श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर साल 2024 को अलविदा कहते हुए नववर्ष 2025 की मंगल कामनाओं के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं। इस मौके पर पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था की है। इसके साथ ही सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था में भी प्रशासन की ओर से सहयोग किया जा रहा है। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने बाबा के निज मंदिर को भव्य और आकर्षक रूप से सजाया है, जिसमें भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की झांकियों के साथ कई धार्मकि झांकियां भी सजाई गई हैं।

वहीं, रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर को जगमग किया गया है। बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार कोलकाता और दिल्ली से आए सतरंगी फूलों से किया गया है, जो श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। इस बार वीआईपी दर्शन व्यवस्था को बंद कर दिया गया है, जिस वजह से श्रद्धालु कतार में लगकर ही बाबा श्याम के दर्शन कर रहे हैं। बाबा श्याम के दर्शन करने आए एक भक्त ने बताया कि ये कलयुग चल रहा है और ये कलयुग के देवता हैं। पूरे साल भर का हिसाब बाबा के चरणों में रखकर, उनसे नए साल के लिए आशीर्वाद मांगेंगे। बाबा से हम प्रार्थना करेंगे कि हमारा आने वाला नया साल बेहतर हो, इसी उद्देश्य के साथ हम यहां आए हैं। हम हमारा नया साल यहीं मनाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें