Dainik Savera Times

धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी का पहला पोस्ट आया सामने, लिखी ये इमोशनल बात

नई दिल्ली। 24 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इस दुनिया को छोड़ गए। उनके निधन को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनके चाहने वालों के दिलों का दर्द अभी भी उतना ही ताजा है। इसी बीच हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा भावुक पोस्ट लिखा, जिसे पढ़कर हर किसी की आंखें नम हो गईं।हेमा ने दो तस्वीरें भी शेयर कीं—एक में अकेले धर्मेंद्र हैं और दूसरी फोटो में वह खुद धर्मेंद्र के साथ दिख रही हैं।

‘धरम जी मेरे लिए सब कुछ थे’
हेमा मालिनी ने अपनी पोस्ट में धर्मेंद्र के लिए अपना दिल खोलकर रख दिया। उन्होंने लिखा कि धर्मेंद्र सिर्फ उनके पति ही नहीं थे, बल्कि उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा थे।

 

उन्होंने बताया एक प्यारे पति, दोनों बेटियों ईशा और अहाना के लाड़ले पिता, उनके दोस्त, मार्गदर्शक और प्रेरणा हर मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहने वाले इंसान थे। हेमा ने कहा कि धर्मेंद्र ने अपने सरल, मिलनसार स्वभाव से उनके पूरे परिवार को अपना लिया था। हर किसी के प्रति उनका सम्मान और प्यार उन्हें और भी खास बनाता था।

विनम्रता ही उनकी सबसे बड़ी पहचान
हेमा मालिनी ने लिखा कि भले ही धर्मेंद्र सुपरस्टार थे, लेकिन उन्होंने कभी घमंड को अपनी पहचान नहीं बनने दिया। फिल्म इंडस्ट्री में उनका नाम आज भी बड़े सम्मान से लिया जाता है। उनकी लोकप्रियता, प्रतिभा और विनम्रता ने उन्हें एक अद्वितीय कलाकार बना दिया। हेमा ने कहा कि फिल्मों में उनकी उपलब्धियां हमेशा याद रखी जाएंगी।

“मेरी जिंदगी में आई खाली जगह कभी नहीं भर पाएगी”
हेमा मालिनी ने अपने दिल का दर्द शब्दों में बयां करते हुए लिखा कि धर्मेंद्र के जाने से जो कमी आई है, उसे कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता। वह लिखती हैं कि इतने सालों की साथ की जिंदगी में उन्होंने अनगिनत खूबसूरत पल बिताए हैं, और अब वही यादें उनका सहारा होंगी।

हेमा मालिनी का यह पोस्ट हर किसी को भावुक कर गया
हेमा की बातों से साफ झलकता है कि धर्मेंद्र उनके जीवन का कितना अहम हिस्सा थे। उनके शब्दों में प्यार, सम्मान और गहरा दुख—सब कुछ महसूस किया जा सकता है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग धर्मेंद्र को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Exit mobile version