नई दिल्ली। 31 अक्टूबर के एपिसोड में कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 के मंच पर पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ पहुंचे। वह शो में पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हॉटसीट पर बैठे थे। दिलजीत ने न सिर्फ अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब बड़ी समझदारी से दिए, बल्कि अपने मजेदार किस्सों और शानदार गायकी से सभी को खूब एंटरटेन भी किया।
शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने दिलजीत से पूछा, “हमने सुना है कि आपने पंजाब के 10 गांव गोद लिए हैं?” इस पर दिलजीत मुस्कुराते हुए बोले –“पंजाब ने मुझे गोद लिया है, मैं पंजाब से हूं, मैं कैसे गोद ले सकता हूं।” उनका यह जवाब सुनकर पूरा सेट तालियों से गूंज उठा।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर सवाल
दिलजीत से क्रिकेट से जुड़ा सवाल पूछा गया “इनमें से किस क्रिकेटर का जन्म मोगा में हुआ था और बचपन में वीरेंद्र सहवाग को अपना आदर्श मानती थीं?”
विकल्प थे –
A. हरमनप्रीत कौर
B. प्रतीका रावल
C. पूजा वस्त्राकर
D. ऋचा घोष
दिलजीत ने विकल्प A. हरमनप्रीत कौर को चुना, जो सही जवाब था।
10वां सवाल – राज्य की 50वीं वर्षगांठ
अमिताभ बच्चन ने अगला सवाल 5 लाख रुपये का पूछा –“2025 में किस भारतीय राज्य ने राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ मनाई?”
विकल्प थे –
A. कर्नाटक
B. राजस्थान
C. सिक्किम
D. केरल
दिलजीत ने बिना किसी लाइफलाइन का इस्तेमाल किए विकल्प C. सिक्किम चुना, और यह जवाब सही निकला।
ऑडियंस की मदद से जीता अगला सवाल
-11वें सवाल पर दिलजीत ने ऑडियंस पोल लाइफलाइन का इस्तेमाल किया।
-दर्शकों में से ज्यादातर ने विकल्प A. राष्ट्रकूट चुना, जो बिल्कुल सही जवाब था।
25 लाख का सवाल भी किया पार
इसके बाद बिग बी ने दिलजीत से 25 लाख रुपये का 13वां सवाल पूछा। दिलजीत ने आत्मविश्वास से सही जवाब दिया और अगले चरण में पहुंच गए।
50 लाख रुपये के लिए सवाल था –
“दूरदर्शन प्रसारण की शुरुआत में बजने वाली मूल धुन किस प्रसिद्ध संगीतकार ने बनाई थी?”
विकल्प थे –
A. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान
B. पंडित रविशंकर
C. पंडित हरिप्रसाद चौरसिया
D. डॉ. एल. सुब्रमण्यम
दिलजीत ने 50:50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और फिर विकल्प B. पंडित रविशंकर चुना, जो सही निकला।
दिलजीत का खेल जारी रहेगा
दिलजीत दोसांझ ने अब तक 50 लाख रुपये जीत लिए हैं और उनके पास अभी भी एक लाइफलाइन बाकी है। अब देखना यह होगा कि अगले एपिसोड में वे 1 करोड़ रुपये का सवाल कैसे खेलते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...